Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   campaign launched for health check-ups of pregnant women

Sonipat News: गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए सुरक्षित जननी माह अभियान शुरू

Wed, 18 Nov 2026 07:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
campaign launched for health check-ups of pregnant women
- 15 दिसंबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेंगी विशेष जांच गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित जननी माह अभियान की शुरुआत की है। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच होगी।
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसए) के तहत गर्भवती महिलाओं को चना और गुड़ भी वितरित किया जाएगा। इनमें गर्भावस्था का पंजीकरण, ब्लड प्रेशर, वजन, ब्लड शुगर, एनीमिया और एचआईवी की जांच शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

----
गर्भवती महिलाओं पर होगा विशेष ध्यान

एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम मिला तो उन्हें आयरन सुक्रोज इंजेक्शन की पहली खुराक दी जाएगी। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग होगी। जरूरत के अनुसार उन्हें उपचार के साथ उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

आशा वर्कर महिलाओं को जांच के लिए करेंगी प्रेरित

आशा वर्करों को निर्देश हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए लेकर आएं। जरूरत पड़ने पर आपातकालीन एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। गर्भवती को पौष्टिक आहार, संतुलित भोजन और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
-----

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा रिकॉर्ड

अभियान के तहत होने वाली जांच और उपलब्ध करवाई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि उनकी नियमित निगरानी और समीक्षा हो सके।

-----
वर्जन

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे 15 दिसंबर तक चलने वाले सुरक्षित जननी माह अभियान के दौरान अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच अवश्य करवाएं।

डॉ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed