फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Camp organized in Rai industrial area, crowd of workers gathered

कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी, राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी श्रमिकों की भीड़

Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Camp organized in Rai industrial area, crowd of workers gathered
राई औद्योगिक क्षेत्र में वैक्सीन लगवाने के लिए खिड़की पर खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को शिविर लगाया गया। जहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी रही। यहां पर फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि फैक्टरियों में वैक्सीन लगवाने के बाद ही कर्मियों को प्रवेश का फरमान जारी कर रखा है। बिना वैक्सीन लगवाए फैक्टरी के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ अस्पतालों में वैक्सीन का संकट जारी है। वहीं फैक्टरी में काम करने वाले लोगों को समय पर वैक्सीन नहीं लग रही। ऐसे में लोगों के सामने रोजगार के लाले पड़ने लगे है। उनकी मांग थी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की पूर्ति जल्द से जल्द की जाए, ताकि श्रमिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से 27500 वैक्सीन पहुंची
उधर, जिले के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से वीरवार को 27500 वैक्सीन सोनीपत पहुंची। इनमें 24 हजार कोविशील्ड व 3500 को वैक्सीन शामिल है। अब वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 58 स्थानों को वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाए गए। उन स्थानों पर 7234 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। वहीं जिला नागरिक अस्पताल, गोहाना, बनवासा, खानपुर कलां, खरखौदा, गन्नौर सहित कई अन्य जगहों पर लोगों को वैक्सीन लग सकी।

राई औद्योगिक क्षेत्र में लगे शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़। संवाद

राई औद्योगिक क्षेत्र में लगे शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed