{"_id":"61ca1663b5137a0dab0635ee","slug":"calling-himself-dsp-s-brother-cheated-two-lakh-rupees-in-the-name-of-settling-the-matter-sonipat-news-rtk6340437100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को डीएसपी का भाई बता मामला निपटाने के नाम पर ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को डीएसपी का भाई बता मामला निपटाने के नाम पर ठग लिए दो लाख रुपये
विज्ञापन
गन्नौर। ठगी करने के लिए लोग अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं। गन्नौर में भी ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। खुद को गन्नौर डीएसपी का भाई व हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) बताकर एक व्यक्ति ने शिकायत का जल्द निपटारा करवाने की एवज में एक शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब शिकायतकर्ता को पता चला तो उसने व्यक्ति से रुपये वापस मांगे। रुपये वापस न मिलने पर पीड़ित ने थाना गन्नौर में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव रसोई निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसने जमीन की खरीद के लिए इकरारनामा करने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री न करवाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच डीएसपी गन्नौर को प्रेषित की गई थी। जिसके बाद वह अपने साथी राजबीर के साथ डीएसपी जोगिंद्र राठी गन्नौर के कार्यालय में हाजिर हुआ था। इस दौरान डीएसपी कार्यालय में पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी शिकायत को सुनकर बाहर आकर मिला। उस व्यक्ति ने खुद की पहचान ईश्वर निवासी गांव कमालपुर, करनाल के रूप में दी और खुद हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताने के साथ ही डीएसपी का भाई होने का दावा किया। उसने शिकायत का जल्द निपटारा करवाने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये उसी दिन ईश्वर को नकद दे दिए। परंतु दो महीने निकल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने खुद डीएसपी कार्यालय गन्नौर में संपर्क किया तो पता चला कि उनके मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद जसवंत अपने साथी राजबीर के साथ आरोपी ईश्वर के घर पहुंचा तो ईश्वर ने अपनी गलती मानते हुए उन्हें दो लाख रुपये का एक चेक सौंप दिया। जब उन्होंने चेक अपने खाते में लगाया तो वह चेक बाउंस हो गया। इसके बाद ईश्वर सिंह ने दो महीने में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक रुपये नहीं लौटाए। पुलिस ने जसवंत सिंह की शिकायत पर आरोपी ईश्वर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।