फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Calling himself a policeman, the chicken farm operator was shot, injured

खुद को पुलिसकर्मी बताकर मुर्गी फार्म संचालक को मारी गोली, घायल

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Calling himself a policeman, the chicken farm operator was shot, injured
गांव सैनीपुरा में चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मुर्गी फार्म संचालक को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से संचालक घायल हो गया। इसके बाद उसने पड़ोस के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सैनीपुरा निवासी पवन ने बताया कि वह किराये पर मुर्गी फार्म चला रहा है। 3 मार्च को शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर में बैठा था। इसी दौरान तीन-चार अनजान व्यक्ति उसके घर आए। वह खुद को पुलिस वाले कह रहे थे। उनमें से एक ने कहा कि वह सफीदों वाला है। इसके बाद धमकी दी कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो वह उसे गोली मार देगा। इस पर वह डर के मारे अपनी छत के रास्ते भागकर पड़ोसी के आंगन में कूद गया। इसी दौरान पीछे से उसके कंधे पर गोली लगी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। बाद में परिजनों ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया। इस मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed