{"_id":"664e1820350e7023b8044419","slug":"called-the-person-out-of-the-house-and-beat-him-up-also-broke-the-door-of-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118620-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर से बाहर बुला कर व्यक्ति को पीटा, घर का दरवाजा भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर से बाहर बुला कर व्यक्ति को पीटा, घर का दरवाजा भी तोड़ा
Wed, 22 May 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा में हमलावरों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी और उनके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। हमले में व्यक्ति बेहोश हो कर गिर गया। जिसके बाद हमलावर उसका पर्स लेकर भाग गए। पीड़ित संजय ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
पीड़ित संजय ने बताया कि वह रात को अपने घर में सो रहा था। इस दौरान करीब 7 से 8 व्यक्ति उनके घर आकर दरवाजा पीटने लगे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। हमलावरों में वह नवीन व मोनू को पहचान गए थे। इसके बाद हमलावर उसका पर्स लेकर भाग गए। अगली सुबह उनकी मां घर आई तो उन्होंने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी नवीन व मोनू सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।