{"_id":"664523c66dfc2980a90ee486","slug":"called-by-posing-as-a-crpf-officer-sent-a-scanner-and-stole-rs-122-lakh-from-two-accounts-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118274-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीआरपीएफ अधिकारी बनकर की कॉल, स्कैनर भेजकर दो खातों से 1.22 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीआरपीएफ अधिकारी बनकर की कॉल, स्कैनर भेजकर दो खातों से 1.22 लाख उड़ाए
Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। गांव बढ़मलिक में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के पास खुद को सीआरपीएफ अधिकारी बताकर कॉल करने के बाद स्कैनर भेजकर दो खातों से 1.22 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से 100 बैग सीमेंट मंगवाने के नाम पर कॉल की थी। पुलिस ने सप्लायर के बेटे के बयान पर धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
गांव बढ़मलिक निवासी जतिन राणा ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता बलजीत सिंह राणा गांव के सामने बीसवां मील रोड पर राणा हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मटेरियल के नाम से दुकान चलाते हैं। उनके पिता के पास 1 मई को एक नंबर से कॉल की थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह सीआरपीएफ कैंप में अधिकारी हैं। उन्हें कैंप के लिए 100 बैग सीमेंट की जरूरत है। वह पहले 17 हजार रुपये ऑनलाइन भेज रहे हैं। वह सीमेंट लेकर आने पर बाकी रुपये दे देंगे। इस पर उनके पिता ने उसका मोबाइल नंबर दे दिया था। उनके पास साइबर ठग ने कॉल की।
साइबर ठग ने कहा कि वह सीधे खाते में रुपये नहीं भेज सकते। उन्हें स्कैनर से रुपये भेजने होंगे। इस पर ठग ने उनके पास एक स्कैनर भेज दिया। जिसके स्कैन करते ही उनके एक बैंक खाते से एक रुपये कट गया और दूसरे खाते में दो रुपये आ गए। फिर से उनके पास स्कैनर भेजा गया। जिस पर उनके एक बैंक खाते से दो बार में 17,000 रुपये व 4,999 रुपये कट गए। साथ ही दूसरे बैंक खाते से एक बार में 44,444 रुपये व 55,555 रुपये कट गए। उनके खातों से कुल 1,21,998 रुपये कट गए। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। उसके बाद अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।