फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By taking the exam, 10,702 illiterates will erase the stigma of thumb impression.

Sonipat News: परीक्षा देकर 10702 निरक्षर मिटाएंगे अंगूठा लगाने का कलंक

Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
By taking the exam, 10,702 illiterates will erase the stigma of thumb impression.
फोटो 40- सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्र में उल्लास योजना के तहत परीक्षा से पूर्व महिला को स्टेशनरी द
सोनीपत। उल्लास योजना के तहत छह माह से अध्ययन में जुटे निरक्षरों की परीक्षा की घड़ी समीप आ गई है। सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्य से प्रदेशभर में चलाई जा रही उल्लास योजना के तहत सोनीपत में पंजीकरण करवाने वाले 10702 निरक्षर 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सभी सात ब्लॉक में बनाए गए 380 केंद्रों पर परीक्षा के दौरान निरक्षरों का मूल्यांकन सरल भाषा व व्यावहारिक प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा। उल्लास योजना के तहत प्रदेश में कुल 9 लाख व जिले में 44,540 निरक्षरों को वर्ष 2027 तक शिक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिले को 100 फीसदी साक्षर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। शिक्षित होने वाले निरक्षरों के लिए परीक्षा का भी प्रावधान है। नेशनल ओपन स्कूल की ओर से 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर विभाग निरक्षरों के पंजीकरण में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में 21,778 निरक्षरों का पंजीकरण किया गया था। इनमें से 12,300 निरक्षरों की सितंबर 2024 व 6,351 की मार्च 2025 में परीक्षा ली गई थी। विभाग नेशनल ओपन स्कूल के सहयोग से अब तक जिले के 18,651 निरक्षरों को परीक्षा दिलवा चुका है। इस बार पिछले साल फेल होने वालों को भी मौका दिया गया है।
योजना के तहत विभाग सुबह 10 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित करेगा लेकिन परीक्षा का समय 3 घंटे रहेगा। दिनभर चलने वाली परीक्षा में पंजीकरण करवाने वाले निरक्षर किसी भी समय केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
साथ ही पिछले साल फेल होने वाले कुल 18 निरक्षरों को भी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इनमें गोहाना में 2, खरखौदा में 12, राई में 4 लोग शामिल हैं। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
18 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर होंगे सशक्त
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 से 5 साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के तहत उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की थी। योजना का प्राथमिक उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सशक्त बनाना है जो किसी कारणवश शिक्षित नहीं हो सके हैं। ऐसे लोगों को शिक्षित करने का अवसर दिया जा रहा है।
----------
किस ब्लॉक में कितने निरक्षर देंगे परीक्षा

गन्नौर - 2207

गोहाना - 1850

कथूरा - 674

खरखौदा - 1082

मुंडलाना - 961

राई - 1173

सोनीपत - 2755

कुल - 10702
मार्च 2026 में होगी अगली परीक्षा

निरक्षकों को शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें पढ़ने-लिखने, हस्ताक्षर करने में निपुण बनाना है। वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में जिले के 25 हजार निरक्षरों को शिक्षित करने की योजना तैयार की गई है। विभाग निरक्षरों का ऑफलाइन पंजीकरण करने के बाद उन्हें ऑनलाइन भी दर्ज करवा रहा है। नए निरक्षराें का पंजीकरण होने के साथ विभाग के स्वयंसेवक उन्हें घर या गांव में बने उल्लास चेतना केंद्र में छह माह में 200 घंटे पढ़ाकर शिक्षा दे रहे हैं। कक्षा पहली व दूसरी का पाठ्यक्रम पढ़ चुके निरक्षर कक्षा तीसरी के पाठ्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं।


उल्लास योजना के तहत 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब 10,702 निरक्षरों का परीक्षा को लेकर पंजीकरण किया गया है। पास होने वाले सभी प्रतिभागियों को बाद में प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।

फोटो 40- सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्र में उल्लास योजना के तहत परीक्षा से पूर्व महिला को स्टेशनरी द

फोटो 40- सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्र में उल्लास योजना के तहत परीक्षा से पूर्व महिला को स्टेशनरी द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed