फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buyer vanishes after having the betel nut ritual performed for the horoscope.

Sonipat News: कुंडली में 1.12 करोड़ की 34 टन सुपारी उतरवाकर खरीदार गायब

Sat, 27 Jun 2026 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 04:12 AM IST
विज्ञापन
Buyer vanishes after having the betel nut ritual performed for the horoscope.
सोनीपत। कुंडली में असम के एक चाय एवं सुपारी कारोबारी के साथ 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने 34 टन सुपारी खरीदने का सौदा कर ट्रक से माल कोल्ड स्टोर में उतरवा लिया और भुगतान करने की बजाय भाग गए। अब उनका मोबाइल बंद आ रहा है। कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

असम के जिला जोरहाट के गांव कमर खटोवाल निवासी मनोरंजन हजारिका ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह सुपारी, चाय पत्ती, कत्था और इलायची व्यापारी हैं। साझेदार महेश गटानी के पास राजस्थान के झुंझुनूं (राजस्थान) निवासी लाला कुमार का फोन आया जिसने दिल्ली के सिरसपुर क्षेत्र की एक पार्टी को सुपारी की आवश्यकता होने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने 365 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से करीब 34 टन सुपारी दिल्ली के लिए रवाना कर दी। बाद में लाला कुमार ने जिग्नेश नामक व्यक्ति को ट्रक के पास भेजा जिसने सुपारी का निरीक्षण करने के बाद उसे नमूने के अनुरूप नहीं बताते हुए सौदा रद्द कर दिया। इसके बाद मनोरंजन व उनके साथी महेश ने माल को अन्य खरीदार को बेचने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनके परिचित असम के गुवाहाटी के बेल्टोला निवासी दीप मनी भोया ने राजस्थान के उदयपुर निवासी शरद कुमार से संपर्क कराया जिसने सुपारी खरीदने की सहमति जताते हुए ट्रक को कुंडली बुला लिया।


पांच लाख एडवांस देकर कोल्ड स्टोर में उतरवाया माल
मनोरंजन हजारिका ने अपने दो कर्मचारियों गगन हजारिका और संदीप गोगोई को ट्रक के साथ कुंडली भेजा। यहां उनकी मुलाकात शरद कुमार, कुंडली निवासी पिंटू, जितेंद्र और भूपेंद्र से हुई। दोनों पक्षों के बीच 345 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सौदा तय हुआ और आरोपियों ने पांच लाख रुपये अग्रिम के रूप में दे दिए। आरोप है कि शेष भुगतान ट्रक खाली होने के बाद करने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने सुपारी से लदे ट्रक को कालूराम कोडलिया के एक्स्ट्रा कोल्ड स्टोर, हनुमान धर्मकांटा के निकट, कुंडली में खाली करवा लिया। उन्होंने पहले ट्रक को अंदर प्रवेश कराया और प्रवेश द्वार से बाहर भेज दिया। उसके बाद निकासी द्वार से ट्रक को अंदर ले गए। बाद में शाम को ट्रक खाली कर लौटा दिया।



दिल्ली ले जाकर चकमा देकर भागा उनका साथी
शिकायत के मुताबिक माल उतरवाने के बाद आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथी राजस्थान के जयपुर निवासी नवरत्न के साथ दिल्ली भेज दिया और कहा कि बाकी भुगतान वहीं कर दिया जाएगा। रास्ते में राकेश नवरत्न लघुशंका का बहाना बनाकर भाग गया। बाद में शरद कुमार ने आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने का आश्वासन दिया लेकिन न तो बकाया राशि भेजी गई और न ही सुपारी वापस की गई। कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ 1 करोड़ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश के प्रयास कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed