फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Businessman got a call from two numbers, Rs 49999 was withdrawn from the account

कारोबारी के पास दो नंबर से आई कॉल, खाते से निकल गए 49999 रुपये

Sat, 11 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Businessman got a call from two numbers, Rs 49999 was withdrawn from the account
कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी निवासी कारोबारी के पास फोन कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 49999 रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टीडीआई किंग्सबरी निवासी संचित सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कारोबारी है। वह ऑनलाइन भुगतान के लिए पेनीमो इकोम एप का इस्तेमाल करता है। उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी। उसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 49,999 रुपये निकल गए। उनके साथ साइबर ठगी कर ली गई। उन्होंने इसकी सूचना बैंक में देकर क्रेडिट कार्ड को बंद कराया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed