फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bushes growing on the footpath; pedestrians forced to walk on the road.

Sonipat News: फुटपाथ पर उगी झाड़ियां, सड़क पर चलने को मजबूर राहगीर

Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bushes growing on the footpath; pedestrians forced to walk on the road.
फोटो : सोनीपत के मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र के बाहर उगी घास को दिखाते सड़क सुरक्षा संगठन

विज्ञापन
सोनीपत। सड़क सुरक्षा संगठन ने मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों और प्रशिक्षण केंद्र में आने वाले चालकों ने क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों के सामने रखा है।
चालक प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक ललित कुमार, जिला संयोजक संदीप बत्रा, मोहन सिंह, राज कुमार और विजय ने बताया कि मुरथल रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर जंगली पौधे और झाड़ियां उग आई हैं। इससे पैदल चलने वाले सैकड़ों लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं है। सड़क पर कई जगह कंकड़ पड़े होने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। संगठन ने संबंधित विभागों से फुटपाथों की सफाई, सड़कों से कूड़ा उठाने, डिवाइडरों की मरम्मत, सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed