{"_id":"6661f4717878126fad0293a2","slug":"buses-will-be-increased-in-the-afternoon-on-gohana-khanpur-kalan-route-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119247-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना-खानपुर कलां रूट पर दोपहर के समय बढ़ाई जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना-खानपुर कलां रूट पर दोपहर के समय बढ़ाई जाएंगी बसें
Thu, 06 Jun 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बस अड्डा पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
गोहाना। गोहाना-खानपुर कलां रूट पर अब छात्राओं को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा। रोडवेज ने बेटियों की मांग पर दोपहर के समय इस रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया है। इससे छात्राओं को गोहाना से खानपुर कलां आवागमन में अब निजी वाहनों या ऑटो पर निर्भर नहीं रहना होगा।
भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रोडवेज अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। इसमें उन्होंने कहा था कि बीपीएस महिला विवि में आसपास क्षेत्र से हजारों छात्राएं पढ़़नें आती हैं। इन दिनों विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जिस कारण उन्हें खानपुर कलां के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बस नहीं होने से ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसलिए दोपहर के समय बसों के फेरे बढ़ाए जाएं।
10 बसों का किया जा रहा परिचालन
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गोहाना-खानपुर कलां रूट पर छात्राओं की संख्या व मरीजों के आवागमन को देखते हुए करीब 10 बसों का परिचालन किया जा रहा है। हालांकि दोपहर के समय जब छात्राओं की छुट्टी होती है तो बसों की किल्लत रहती है। छात्राओं की मांग पर अब दोपहर के समय भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बीपीएस महिला विवि की छात्राओं ने दोपहर के समय गोहाना-खानपुर कलां रूट पर बसें चलाने की मांग की थी। छात्राओं की मांग पर इस रूट पर दोपहर के समय भी बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्राओं व अन्य यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना