फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buses not available for Delhi, passengers helpless

Sonipat News: दिल्ली के लिए नहीं मिली बसें, यात्री बेबस

Tue, 13 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Buses not available for Delhi, passengers helpless
सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। किसान आंदोलन के चलते बंद किए गए कुंडली बॉर्डर ने यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते रहे। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कुंडली बॉर्डर बंद होने से दिल्ली जाने वाली बसों को वाया नरेला रवाना किया जा रहा है। इस मार्ग पर जाम के कारण 50 फीसदी कम बसें ही दिल्ली भेजी गईं। यही नहीं पंजाब रूट बंद होने के बाद चंडीगढ़ भेजी जा रही बसें भी भारी जाम के कारण करनाल से वापस लौट रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर मंगलवार को किसानों व पुलिस के आमने-सामने होने के बाद स्थिति बिगड़ गई। दिल्ली पुलिस ने दोपहर बाद कुंडली बॉर्डर दिल्ली में जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। सोनीपत बस अड्डे से जो बसें जा रही थी, उन्हें भी कुंडली बॉर्डर से वापस भेज दिया गया है, जिसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली जाने वाली बसों को डायवर्ट किए गए रूट राठधना व नरेला से दिल्ली के लिए रवाना किया, लेकिन यहां भी हालात सामान्य नहीं रहे। वाहनों की तादाद बढ़ने से इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रही। सोनीपत से दिल्ली तक 45 मिनट का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को तीन से चार घंटे तक लग रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर गई करीब आठ बसें
सामान्य दिनों में सोनीपत से रोडवेज बसें दिल्ली के करीब 25 फेरे लगाती हैं, लेकिन मंगलवार को वाया नरेला शाम तक करीब आठ बसें ही भेजी गई थी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पहले भेजी गई बसें जाम में फंसी हुई हैं, जिस कारण अधिक बसें नहीं भेज रहे। वहीं सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी 30 बसें
किसान आंदोलन के चलते रोडवेज डिपो से करीब 30 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी हैं। इनमें 18 बसें पहले ही भेजी थी, जबकि मंगलवार को खंड सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में तीन-तीन बसें रिजर्व रखी गई हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में इनका तत्काल इस्तेमाल किया जा सके। बसों की कमी के चलते लोकल रूट पर भी परिवहन सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना बस अड्डे से प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी तीन बसें
गोहाना। किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने गोहाना सब-डिपो से तीन बसें खरखौदा भेजी हैं, जबकि तीन रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा है। इन बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता था। छह बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर लगाए जाने से लोकल रूटों पर परिवहन सेवाएं प्रभावित रही।


कुंडली बॉर्डर बंद होने से दिल्ली जाने वाली बसों को वाया नरेला भेजा जा रहा है। जाम के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा कम बसें भेजी गई हैं। पंजाब रूट से जिन बसों को हटाया गया था, उन्हें चंडीगढ़ रूट पर भेजा जा रहा है। लोकल रूटों पर स्थिति ठीक है। सभी रूट पर बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed