फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buses increased on roadways, shortage of drivers remained

Sonipat News: रोडवेज में बसें बढ़ीं, चालकों की बनी कमी

Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Buses increased on roadways, shortage of drivers remained
फोटो 32- सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी बसें व मौजूद यात्री। संवाद
सोनीपत। रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इसके लिए डिपो में लगातार बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक जहां बसों की कमी से कई रूट परिवहन सेवा से वंचित थे, वहीं अब बेड़े में बसों की संख्या बढ़ी तो चालकों की कमी बनने लगी है। इस कमी को दूर करने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक ने अन्य विभागों में गए चालकों को वापस बुलाया है, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो में शामिल रोडवेज बसें निर्धारित किलोमीटर व समय सीमा पूरी करने के बाद कंडम हो रही थी। मार्च माह तक डिपो में रोडवेज बसों की संख्या घटकर 54 रह गई थी। मुख्यालय से बार-बार नई बसों की मांग की जा रही थी। अप्रैल माह से डिपो में नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था। अब तक करीब 50 बसें डिपो में पहुंच चुकी है। गत दिनों पहुंची 16 नई बसों को भी सड़कों पर उतारने की तैयारियां की जा रही हैं। बसों की संख्या पूरी हुई तो अब इन बसों को सड़कों पर उतारने के लिए रोडवेज अधिकारियों को खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक ने दूसरे विभागों में गए अपने चालकों को वापस आने के नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों की माने तो दूसरे विभागों में गए चालकों की संख्या 30 के करीब है। इन सभी चालकों के वापस आने पर रोडवेज को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पलवल भेजी 35 बसें, आज दिल्ली रूट पर बढ़ सकती है परेशानी
सोनीपत डिपो से बीएस-6 मानक की करीब 35 बसें पलवल भेजी गई हैं। सोमवार को दिल्ली सहित लंबे रूटों पर बसों की कमी गहरा सकती है। रोडवेज अधिकारियों ने रविवार को इन बसों को आधे-आधे घंटे के अंतराल पर वाया दिल्ली होते हुए पलवल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चालक निलंबित
व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज अधिकारी लगातार सख्ती बरत रहे हैं। इसके लिए दूसरे विभागों में एक-एक चालक को वापस बुलाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कौशल योजना के तहत कार्यरत दो चालकों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले गत रोज भी नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आने पर दो चालकों को निलंबित कर दिया था।


ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो चालकों को निलंबित किया गया है। लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मुहैया करवाई जा सके, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो 32- सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी बसें व मौजूद यात्री। संवाद

फोटो 32- सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी बसें व मौजूद यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed