फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Buses did not run on many routes due to lack of rides, reduced trips on some

सवारी नहीं होने से कई रूटों पर नहीं चलीं बसें, कुछ पर घटाए फेरे

Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Buses did not run on many routes due to lack of rides, reduced trips on some
सोनीपत। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में दिल्ली में बिना पास प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिस कारण दिल्ली आवागमन करने वाली बसों में दूसरे दिन भी सवारियों का टोटा बना रहा। वहीं दूसरी तरफ दो दिन से जारी बारिश के कारण बस अड्डे पर पहुंचने वाली सवारियों में करीब 50 फीसदी तक की कमी आई है। दिल्ली के साथ ही अन्य रूटों पर भी सवारियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद कम रही। सवारियां न होने के कारण कई रूटों पर बसें ही नहीं चलीं तो कुछ रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने सोमवार से स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में लंबे समय में बसों की कमी बनी हुई है। समय के साथ यात्री संख्या तो बढ़ी, लेकिन बसों की संख्या कम होती चली गई। दिल्ली रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन दिल्ली में वीकेंड पर लॉकडाउन लगने से स्थिति ही उलट हो गई है। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए बसें तो हैं, लेकिन सीटिंग के लिए भी पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही। हालांकि इसके पीछे दिल्ली में लगे वीकेंड लॉकडाउन को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली आने जाने वाली बसों में मिल रही करीब 20 सवारियां
दिल्ली आवागमन करने वाली 50 सीटिंग बसों में 20 से 25 सवारियां ही मिल रही हैं। यात्री संख्या कम होने के कारण रोडवेज को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो रविवार को दिल्ली से आने वाली बस में महज 900 रुपये की ही टिकटों की बिक्री हुई। अन्य रूटों पर भी इसी प्रकार की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन और रविवार का अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बारिश के कारण अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यात्री संख्या कम होने के बावजूद हर आधे घंटे में बसों को रवाना किया गया। सोमवार से यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed