{"_id":"6a6776a2ac741a5a180a8f13","slug":"bus-stand-to-be-built-at-jat-joshi-path-cleared-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157699-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जाट जोशी में ही बनेगा बस अड्डा, खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जाट जोशी में ही बनेगा बस अड्डा, खुला रास्ता
Tue, 28 Jul 2026 08:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव जाट जोशी के पास नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन विभाग ने करीब एक माह पहले केएमपी एक्सप्रेस वे के आसपास जमीन तलाशने के आदेश दिए थे। इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बस अड्डे के लिए जमीन देने से इन्कार कर दिया था। एचएसआईआईडीसी ने बताया कि संबंधित भूमि पर सेक्टर-29 के विकास और अधिग्रहण से जुड़े अनेक मामलों की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही है।
इन मामलों में हाईकोर्ट की ओर से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में एचएसआईआईडीसी ने स्पष्ट किया था कि न्यायालय के अंतिम निर्णय से पहले उक्त भूमि किसी अन्य परियोजना के लिए उपलब्ध कराना संभव नहीं है। एचएसआईआईडीसी की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने अपनी अंतिम रिपोर्ट उपायुक्त नेहा सिंह को सौंप दी थी।
विज्ञापन
नए बस स्टैंड की योजना
इसी बीच 22 जुलाई को विधायक निखिल मदान ने परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू और निदेशक वीरेंद्र दहिया से चर्चा की थी। यह चर्चा सोनीपत में बनने वाले बस स्टैंड को लेकर हुई थी। उस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर जाट जोशी की जमीन पर नया बस स्टैंड बनाने का फैसला किया है। इस परियोजना के लिए दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) को डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। यह निर्णय बस अड्डे के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करेगा।
भूमि उपयोग और सुविधाएं
जाट जोशी में परिवहन विभाग अपनी 6.33 एकड़ भूमि पर बस अड्डे का निर्माण करेगा। बाकी तीन एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। नई सुविधाओं को भी यहां उपलब्ध कराया जाएगा। यह नया बस अड्डा क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा मिलेगा।
वर्जन
जाट जोशी में ही बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। केएमपी एक्सप्रेस वे के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने उपायुक्त को सौंप दी है। -निखिल मदान, विधायक, सोनीपत