{"_id":"65d3ad890274e2cfd200a436","slug":"bus-service-started-on-shimla-and-sujanpur-route-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114050-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिमला और सुजानपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिमला और सुजानपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू
Tue, 20 Feb 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। किसान आंदोलन-2 को देखते हुए बंद किए गए हिमाचल के शिमला और सुजानपुर रूट को रोडवेज ने फिर से चालू कर दिया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इन रूटों पर बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि शंभू बॉर्डर सील होने से बसों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है।
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पुलिस ने हरियाणा-पंजाब और हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया था। इस कारण पंजाब, हिमाचल और दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को बंद कर दिया था। यात्रियों की मांग और बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज ने दोबारा इन रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शिमला और सुजानपुर रूट पर बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जो रूट बंद हैं, उन पर भी बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजीं 24 बसें, लोकल रूट रहे प्रभावित
रोडवेज ने किसान आंदोलन के चलते 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेज रखी हैं। इससे लोकल रूट प्रभावित हैं। इन रूटों पर यात्रियाें को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली बसों को भी वाया नरेला भेजा रहा है। जाम के कारण बसें देरी से लौट रही हैं। इस कारण इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए 30-35 मिनट इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
किसान आंदोलन-2 के चलते बंद किए गए मागोZं को शुरू किया जा रहा है। दो दिन पहले जहां कटरा रूट शुरू किया था, वहीं अब शिमला और सुजानपुर रूट पर बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।- ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत