फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Burning of crop residue increased, 17 locations found on Thursday

Sonipat News: फसल अवशेष में आगजनी बढ़ी, वीरवार को मिली 17 लोकेशन

Thu, 02 May 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Burning of crop residue increased, 17 locations found on Thursday
सोनीपत। फसल अवशेष में आगजनी की घटना लगातार बढ़ने लगी है। अब तक कृषि विभाग के पास फसल अवशेष में आगजनी की 37 लोकेशन आई हैं। इसमें वीरवार को ही 17 लोकेशन मिली हैं। सेटेलाइट से मिली लोकेशन का भौतिक सत्यापन के बाद कृषि विभाग संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगा सकता है।
विज्ञापन


रबी सीजन की फसलों की कटाई प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। किसान खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई व रोपाई के लिए खेतों को साफ करने की कवायद में जुट गए हैं। ऐसे में कुछ किसान फसल अवशेषों में आगजनी भी कर रहे हैं। ऐसे किसानों पर नकेल कसने के लिए सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कृषि विभाग ने टीमों का भी गठन किया है। कृषि विभाग के साथ-साथ ग्राम सचिव व पटवारी भी संबंधित क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर नजर रख रहे हैं। वहीं विभाग किसानों को फसल अवशेषों में आगजनी करने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी कर रहा है। फसल अवशेषों में आगजनी से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन

अब तक सेटेलाइट से आगजनी की 37 लोकेशन प्राप्त हुई है। इसमें 17 वीरवार को मिली है। इनमें कई गलत भी है। इनका भौतिक सत्यापन कराकर कार्रवाई की जाएगी। किसान आगजनी ना करें और फसल अवशेषों को चारे के रूप में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed