फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bullion market buzzing during wedding season, lots of business

Sonipat News: शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार गुलजार, खूब कारोबार

Thu, 01 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bullion market buzzing during wedding season, lots of business
सोनीपत। नए साल में चल रही शादियों के सीजन में सर्राफा बाजार गुलजार हो गए हैं। शादियों में सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए स्वर्णकारों के पास भीड़ लग रही है, जिससे खूब कारोबार हो रहा है। स्वर्णकारों की मानें तो शादियों के सीजन के लिए सोने व चांदी के डिजाइनदार आभूषण, मंगलसूत्र, सोने की डिजाइनदार अंगूठी व चांदी के सिक्के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकारों को शादियों के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनकी मानें तो गत वर्ष के मुकाबले इस बार कारोबार में उछाल आया है। इस बार सोना व चांदी के डिजाइनर आभूषणों की खूब खरीदारी की जा रही है। हालांकि डायमंड के आभूषणों की मांग कम है। शादियों के लिए ग्राहक सोने के टॉप्स, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, गले का सेट, चांदी के चौकोर सिक्के, पायल, बिछिया, कमरबंद, डायमंड में लेडीज रिंग व टॉप्स ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

डिजाइनर मंगलसूत्र व अंगूठी की ज्यादा डिमांड
शादियों के लिए ग्राहक सोने के आभूषणों में नेकलेस, चूड़ियां, झुमके, टॉप्स, मंगलसूत्र व अंगूठी की ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर रहें हैं। इनमें से दुल्हनों के लिए सोने के डिजाइनर मंगलसूत्र व अंगूठी और दूल्हे के लिए आकर्षक डिजाइन की अंगूठी की डिमांड ज्यादा है। जिसके लिए एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। वहीं चांदी के आभूषणों में आकर्षण डिजाइन की पायल महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के शुभ मुहूर्त
फरवरी : 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29
मार्च : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12
अप्रैल : 14, 18, 19, 20, 21, 22
जुलाई : 9, 11, 12, 13, 14, 15
नवंबर : 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29
दिसंबर : 4, 5, 9, 10, 14, 15



शादियों के सीजन को लेकर मार्केट में उमड़ी भीड़ से अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। शादी के मौके पर चांदी के चौकोर सिक्के, लड़की के लिए डायमंड रिंग व टॉप्स खरीदे जा रहे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से चार लाख रुपये तक है। चांदी के आभूषणों में नए डिजाइन की पायल ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
-शिवम जैन, शांतिनाथ ज्वेलर्स



ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार के नए डिजाइन के आकर्षण आभूषण तैयार किए गए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, नए डिजाइन के टॉप्स व पाजेब की एडवांस बुकिंग तक करवाई जा रही है।
-बसंत जैन, जैनसंस ज्वेलर्स

-शादी के सीजन को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक छाई हुई है। सोने व चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी हो रही है। शादियों को लेकर लोगों ने कई दिन पहले ही एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी थी। सोने के आभूषणों के साथ सोने के नए डिजाइन के मंगलसूत्र बनवाएं जा रहे हैं।

विजय वर्मा, दुर्गा ज्वेलर्स




-नववर्ष के पहले माह यानी 15 जनवरी को खरमास समाप्त हो गए थे। 16 जनवरी से ही विवाह के शुभ मुहूर्त आरंभ हुए थे। जिसके तहत फरवरी में 11 मुहूर्त, मार्च में 10, अप्रैल व जुलाई में छह-छह, नवंबर में 11 और दिसंबर में छह मुहूर्त रहेगे। मई, जून, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर माह में विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
पंडित विशाल शर्मा, सिद्धपीठ श्री चिंता हरण बालाजी हनुमान मंदिर, दिल्ली रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed