{"_id":"681fb2349ff8ddb4550d3c05","slug":"bulldozer-and-15-acres-of-land-burnt-due-to-fire-in-remains-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136469-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवशेष में आग लगने से बुलडोजर और 15 एकड़ का तूड़ा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवशेष में आग लगने से बुलडोजर और 15 एकड़ का तूड़ा जला
Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बसौदी में शनिवार को गेहूं के अवशेष में आग लग गई। इससे एक फार्म में खड़ा बुलडोजर व 15 एकड़ का तूड़ा जल गया। किसान ने कहा कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो करीब 200 एकड़ का तूड़ा जल जाता।
बसौदी निवासी राजेश ने बताया कि किसी ने गेहूं के अवशेष में आग लगा दी। तेज हवा चलने से आग बढ़ती हुई उनके खुंभी फार्म तक पहुंच गई। इससे वहां पर खड़ा बुलडोजर उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद आग ने फार्म में रखा 15 एकड़ का तूड़ा भी जला दिया। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने तुरंत अपने ट्रैक्टर, हैरो से जमीन की जुताई कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राजेश ने बताया कि किसानाें की तत्परता से करीब 200 एकड़ का तूड़ा बचा लिया है।