फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Builder shot dead after altercation

कहासुनी के बाद बिल्डर की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Oct 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड पर गांव नांगल खुर्द के पास मामूली कहासुनी के बाद कार सवार दो

विज्ञापन
युवकों ने एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल बिल्डर को उसका पिता दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार रात को मकान नं. 15 शिवा एनक्लेव, प्रीतमपुरा, दिल्ली निवासी सन्नी बख्शी (29) पिता प्रवेश बख्शी के साथ कार द्वारा यमुनानगर से दिल्ली लौट रहा था। जब वह गांव नांगल खुर्द स्थित जुरासिक पार्क के पास पहुंचे तो इसी दौरान सन्नी ने लघुशंका के लिए कार रोक दी।

 जहां सन्नी ने कार रोकी वहां पर पहले से ही एक कार खड़ी थी। जिसमें दो युवक थे। सन्नी की कार युवकों की कार के पास आकर रुकी ही थी कि अन्य कार युवकों ने सन्नी से यह कहते हुए उससे कहासुनी शुरू कर दी कि वह उन्हें टक्कर मारना चाहता है। तू-त्रू, मैं-मैं बढ़ने पर सन्नी ने कहा कि वह तो मात्र सड़क किनारे अपनी कार रोकना चाहता था। इसके बाद युवकों ने सन्नी से झगड़ा करते हुए गोली मार दी।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर कार सवार युवक फरार हो गए। मात्र कुछ मिनट में घटे घटनाक्रम के बाद प्रवेश ने सन्नी को कार में डाला और तुरंत दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। जहां उपचार के बाद रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार तीसरे पहर दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रवेश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-रणबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed