फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Budget of Rs 6.99 crore approved unanimously for development works

Sonipat News: विकास कार्यों के लिए 6.99 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत

Wed, 22 Nov 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 6.99 crore approved unanimously for development works
फोटो 02. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान,
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में 6.99 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान गांव राठधना स्थित गोशाला को नगर निगम के अधीन लाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। गोशाला में चारा, सफाई व अन्य व्यवस्था शुरू करने के लिए एजेंडे में राशि तय नहीं की गई थी। समिति के फैसले के लिए गोशाला को निगम के अधीन लाने का प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि निगम की ओर से संचालित कुमासपुर नंदीशाला में शेड और सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस दौरान 2 करोड़ 34 लाख रुपये से गाेवंशों के लिए शेड बनाने और अधिक गोवंशों को आश्रय मिलेगा। शहर के लोगों की सुविधा को देखते हुए सेक्टर-15 में 31 पार्कों के सुंदरीकरण के लेकर 2.49 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। मास्टिक पद्धति से ओल्ड डीसी रोड की मरम्मत के लिए 67 लाख 70 हजार रुपये खर्च करने के बजट को सहमति दी गई। सड़क बनने से शहर के लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि देवडू में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए 95 लाख 56 हजार रुपये से पार्क के निर्माण को हरी झंडी दी गई। साथ ही तिरंगा चौक पर बने श्मशान घाट में शेड व टाइल लगाने के लिए 51.87 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी। मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। जल्द ही टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान कमेटी के सह सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह, क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ, मुख्य लेखाधिकारी संजय कुमार, कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, सहायक अभियंता नरेंद्र, सोमबीर, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह भी मौजूद रहे।

फोटो 02. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान,

फोटो 02. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed