फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Budget: 3798 workers of the district will get the benefit of Ayushman Bharat Scheme

बजट : जिले की 3798 कार्यकर्ताओं को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Fri, 02 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Budget: 3798 workers of the district will get the benefit of Ayushman Bharat Scheme
सोनीपत। केंद्र सरकार की ओर से कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का बजट में एलान किया गया है। जिससे जिले की 3798 कार्यकर्ताओं को इसका लाभ पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं की ओर से काफी समय से उन्हें आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी। वीरवार को लोकसभा में पेश किए आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिले में 1271 आशा कार्यकर्ता, 1325 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1202 सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। आशा कार्यकर्ता आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रही थी। उनका आरोप था कि 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ लिया, कोरोना महामारी के दौरान फील्ड में काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को आज तक नहीं जोड़ा गया। लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का एलान किया है। अब सरकार की ओर से जल्द ही उनको इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने आम बजट में एलान किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जिले की 3798 कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना से हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed