{"_id":"623dfe3e3e93e701fa68281e","slug":"bsp-worker-and-family-said-deepak-was-murdered-dsp-assured-investigation-sonipat-news-rtk642055128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ता व परिजन बोले, दीपक की हुई थी हत्या, डीएसपी ने दिया जांच का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यकर्ता व परिजन बोले, दीपक की हुई थी हत्या, डीएसपी ने दिया जांच का आश्वासन
विज्ञापन
गांव अटेरना में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन व बसपा कार्?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अटेरना में युवक का शव परिचित महिला के घर के अंदर मिलने के मामले में परिजनों व बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने अब उसकी हत्या किए जाने का शक जताया है। लोगों ने मामले को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर रोष जताया और डीएसपी मुख्यालय विपिन कादियान को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की और उन्होंने संबंधित डीएसपी को शिकायत भिजवाने का आश्वासन दिया है।
गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मोनिंद्र कुमार ने 12 मार्च को पुलिस को बताया था कि उसका भाई दीपक (23) दिल्ली के नरेला में एक कंपनी में नौकरी करता था। उसके भाई का अटेरना गांव में महिला के घर पर आना-जाना था। दीपक की 14 फरवरी को शादी हो गई थी। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। दीपक 11 मार्च को ड्यूटी पर गया था। रात को उन्हें सूचना मिली कि उसका शव अटेरना में एक महिला के घर में फंदे से लटका है। मोनिंद्र ने तब आरोप लगाया था कि महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर उसके भाई ने जान दी है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को विवश करने व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में शुक्रवार को दीपक के पिता जसवंत, माता विद्या देवी अपने परिजनों व गांव के ही बसपा के सोनीपत लोकसभा प्रभारी राजेश, जिलाध्यक्ष नरेश लाठ व अन्य के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि दीपक की मौत आत्महत्या से नहीं हुई है। उसकी हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दीपक की मां विद्या देवी ने बताया कि घटना के दिन देर शाम उसके बेटे ने घर फोन कर बताया था कि वह सोनीपत स्टेशन पर आ गया है। वह जल्द घर आ जाएगा। बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
रोष प्रदर्शन के दौरान डीएसपी मुख्यालय विपिन कादियान उनके बीच में पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दीपक के परिजन व अन्य लौट गए। डीएसपी ने बताया कि दीपक के परिजनों की शिकायत संबंधित डीएसपी को भिजवाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।