फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother-in-law was kidnapped, held hostage in the house and beaten, accused arrested

Sonipat News: जीजा का अपहरण कर घर में बंधक बनाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was kidnapped, held hostage in the house and beaten, accused arrested
सोनीपत। बहन के प्रेम विवाह से नाराज एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण कर लिया। उसे घर में बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। इस पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी साले व 10 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

3 नवंबर को एक युवती ने शिकायत दी थी कि उनके पास फोन आया था कि आपके खिलाफ शहर थाने में शिकायत आई है। पति को साथ लेकर आना। जैसे ही वह घर से निकले, तभी उसके भाई अभिषेक व 10 अन्य युवकों ने उनके पति का अपहरण किया और वह उनकी पिटाई कर उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए थे। इसके बाद उन्हें घर में बंधक बनाकर उनकी पिटाई की थी। उनका कहना है कि उन्होंने चार साल पहले के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे उसका भाई खफा है। आरोपी भाई ने उनके पति और बेटे सहित जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और उससे घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed