{"_id":"660b1512a3a5023fdb06d697","slug":"brokers-staged-a-protest-against-direct-purchase-of-mustard-and-reduction-in-commission-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116134-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरसों की सीधी खरीद व आढ़त कम करने के विरोध में आढ़तियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरसों की सीधी खरीद व आढ़त कम करने के विरोध में आढ़तियों ने दिया धरना
Tue, 02 Apr 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गोहाना। सरसों की सीधी खरीद व आढ़त में कटौती करने के विरोध में आढ़तियों ने सोमवार को नई अनाज मंडी के गेट पर दो घंटे का धरना दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए गए धरने के दौरान आढ़तियों ने नारेबाजी की। सोनीपत अनाज मंडी में आढ़तियों की ओर से मंगलवार को धरना दिया जाएगा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे मंडी एसोसिएशन के प्रधान विनोद सहरावत ने कहा कि सरसों, कपास के साथ हर अनाज की खरीद पर आढ़तियों को ढाई फीसदी आढ़त दी जाए। सरकार ने पहले गेहूं पर 9.99 रुपये व धान पर 9.19 रुपये आढ़त कम की है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी मंडियां बंद करना चाहती है। रोजाना 5 अप्रैल तक दो घंटे का धरना दिया जाएगा। इस दौरान राजेश गर्ग, रामधन गोयल, नरेंद्र बंसल, नीरज, रामनिवास गोयल, सत्यनारायण मित्तल समेत अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
खेतों में गेहूं की कटाई शुरू, मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं
सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 1 अप्रैल से शेड्यूल जारी किया है, लेकिन सोमवार को जिले की मंडियों में किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचे। मौजूदा समय में किसानों ने गेहूं की फसलों की हाथ से कटाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कढ़ाई नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जब भी किसान फसल लेकर मंडी पहुंचेंगे, उनकी फसल की खरीद कर ली जाएगी। इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक मात्रा में गेहूं की आवक के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसानों को मंडी में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसान किसी भी समय आकर मंडी में गेहूं बेच सकते हैं।-जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।