फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken drinking water line not repaired after street was uprooted, people expressed anger

Sonipat News: गली उखाड़ने के बाद टूटी पेयजल लाइन नहीं की ठीक, लोगों ने जताया रोष

Wed, 22 May 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Broken drinking water line not repaired after street was uprooted, people expressed anger
सोनीपत के आदर्श नगर में गली उखाड़ने के कारण टूटी पेयजल लाइन को लेकर रोष जताते लोग। संवाद
साेनीपत। आदर्श नगर में सड़क निर्माण के लिए गली को पांच दिन पहले उखाड़ दिया गया था। इसकी वजह से पेयजल लाइन टूट गई और उसको ठीक नहीं किया गया। नगर निगम अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के कारण घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि अधिकारियों को शिकायत करने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


डॉ. करतार सिंह, सतवंती, राजबीर, रामकुवार, सुदेश, फूलवती, आशा व इंद्रावती ने बताया कि आदर्श नगर व चिंतपूर्णी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार ने 17 मई को गली उखाड़ी थी। इस दौरान गली में पहले से बिछी पेयजल लाइन कई स्थानों से टूट गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने कुछ जगह पर लाइन को ठीक कर दिया। अब ठेकेदार ने पूरी गली की पेयजल लाइन को ठीक करने से इंकार किया है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से लोगों को बाहर से पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। पेयजल लाइन की मरम्मत कराने के लिए वह ठेकेदार व नगर निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं। अधिकारी ठेकेदार से लाइन ठीक कराने की बात कर रहे है और ठेकेदार उनकी लाइन को ठीक करने से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन


वर्जन

आदर्श नगर से चिंतपूर्णी कॉलोनी को जोड़ने वाली गली का निर्माण कराया जाएगा। ठेकेदार ने जिन स्थानों पर सीवर व पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त की है। पहले उन लाइनों को ठेकेदार से ठीक कराया जाएगा। इसके बाद गली में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed