{"_id":"68a8d5a787b88c7d41046f16","slug":"brilliant-students-will-get-a-chance-to-understand-administrative-working-style-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141076-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेधावी छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक कार्यशैली समझने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेधावी छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक कार्यशैली समझने का मौका
Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला प्रशासन की ओर से प्रशासन से परिचय अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्य समझने का मौका दिया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए प्रशासन से परिचय नामक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सत्र 2025-26 में 9वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले पांच मेधावी विद्यार्थियों (पिछले सत्र 2024-25 में 9वी से 12वीं कक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थी) को जिला प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को दौरे के पहले दिन जिलास्तरीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली देखने का मौका मिलेगा होगा। वे स्थानीय कार्यालयों के संचालन का व्यावहारिक अनुभव और जानकारी प्राप्त करेंगे। दूसरे दिन विभिन्न औद्योगिक, कृषि, शैक्षणिक संस्थानों का क्षेत्रीय दौरा करेंगे ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। अक्तूबर में सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान एक स्कूल के दो छात्राओं समेत कुल पांच विद्यार्थियों को दो दिन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को विभिन्न कार्यालयों को दौरा और मंगलवार को उद्योगों/उद्यमों का दौरा करवाया जाएगा। सप्ताह के दूसरे दौर में वीरवार व शुक्रवार को भी विद्यार्थियों को ऐसे ही अनुभव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरूआत में पीएमश्री स्कूलों को शामिल किया जाएगा व बाद में अन्य सरकारी स्कूलों को शामिल किया जाएगा।