{"_id":"64bae284471f3a833004d035","slug":"brief-relief-from-the-rain-the-humidity-increased-the-trouble-sonipat-news-c-197-1-snp1002-3324-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से कुछ देर राहत, उमस ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से कुछ देर राहत, उमस ने बढ़ाई मुसीबत
Sat, 22 Jul 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गीता भवन चौक पर हल्की बारिश के बीच छाता लेकर बच्चों के साथ जातीं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गर्मी से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार दोपहर को दो बार आई बारिश ने कुछ देर राहत प्रदान की। हालांकि बाद में धूप खिलने से उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तर-बतर रहे। सोनीपत व खरखौदा ब्लॉक में बारिश आई। अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव हो गया, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक कर दो बार हुई बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन उसके बाद उमस ने फिर से उन्हें परेशान कर दिया। खरखौदा व सोनीपत शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। खरखौदा ब्लॉक में 23 एमएम व सोनीपत ब्लॉक में 18 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में वीरवार के मुकाबले एक डिग्री की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।
मानसून की सक्रियता बढ़ने से सोनीपत में बारिश व बूंदाबांदी हुई है। शनिवार 22 जुलाई से 25 जुलाई तक मध्यम व हल्की बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्र में तेज बारिश भी आ सकती है।
विज्ञापन
-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विभाग केंद्र जगदीशपुर।