फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brick attacked in the head of a young man who went to take vegetables, serious

सब्जी लेने गए युवक के सिर में ईंट से हमला, गंभीर

Fri, 05 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brick attacked in the head of a young man who went to take vegetables, serious
सोनीपत। शिव नगर क्षेत्र में सब्जी लेने गए एक युवक को हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। बाद में हमलावर साथियों संग भाग गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विजय नगर के रहने वाले अजय कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम घूमने गया था। उसके साथ उसका दोस्त श्याम नगर निवासी शुभम भी था। घर की तरफ आते समय वह शिव नगर स्थित शिवा स्कूल के सामने गोपाल से सब्जी लेने लगा। इसी दौरान उसका परिचित विशाल अपने दो साथियों के साथ वहां आ गया। उससे एक मामले को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। उसकी रंजिश में विशाल ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट के कई वार होने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसके साथी शुभम ने बचाने का प्रयास किया। इसके चलते शुभम पर भी ईंट से वार किए गए, जिससे घायल होने पर शोर मचाता हुआ भाग गया। झगड़े का शोर सुनकर वहां पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके चलते विशाल जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सूचना के बाद पुलिस ने उसको सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत के चलते उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed