फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   break the statue of lord, youth person, sonipat

कुल्हाड़ी लेकर आए युवक ने दो मंदिरों में शिव परिवार की मूर्तियां कीं खंडित

Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
break the statue of lord, youth person, sonipat
शहर के फ्रेंडस पार्क स्थित मंदिर में खंडित की गई मूर्तियां व शिवलिंग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के दो मंदिरों में सोमवार को एक युवक ने शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था और उसने सिर पर कपड़ा बांध रखा था। इसकी सूचना मिलने पर अन्य मंदिर संचालकों व पुजारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मंदिरों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी है। सूचना मिली तो सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मूर्तियों के खंडित करने के विरोध स्वरूप व आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को शहर के दो मंदिरों में किसी युवक ने मूर्तियां खंडित कर दीं। पुजारी संगठन के पदाधिकारी पंडित रामकृष्ण पाठक ने बताया कि पहले ब्रह्म कालोनी के शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित की गईं। इसकी जानकारी पुजारी ने आसपास के लोगों को दी। इसी बीच कोई युवक मॉडल टाउन के फ्रेंड्स पार्क स्थित मंदिर में पहुंच गया। वहां पर भी उसने शिव परिवार की मूर्तियों व शिवलिंग को खंडित कर दिया। पुजारी माधवदास मंदिर परिसर में ही थे। उन्होंने एक युवक को मंदिर से भागते हुए देखा। कुछ ही देर में यह सूचना शहर के सभी मंदिरों में पहुंच गई। मंदिरों में तोड़फोड़ की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पंडित रामकृष्ण पाठक ने बताया कि मंगलवार को विरोध स्वरूप मंदिरों के कपाट बंद रखे जाएंगे। आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। मामले की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पण सिंह ने टीम के साथ मंदिर में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिर पर कपड़ा बांधकर आया था युवक
प्रत्यक्षदर्शी राजन ने बताया कि वह सोमवार शाम को मंदिर में काली माता की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था। उसने आते ही शिवलिंग पर प्रहार कर उन्हें खंडित किया और बाद में अन्य मूर्तियों को खंडित किया। इस दौरान एक महिला ने मंदिर का गेट भी बंद कर दिया था, लेकिन युवक के हाथ में कुल्हाड़ी होने व एक पुजारी के अंदर होने के चलते उसने गेट खोल दिया। जिसके बाद युवक कुल्हाड़ी लहराता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागते हुए बोला- अब कर लो टूटे शिवलिंग की पूजा
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवक ने भागते हुए कहा कि अब कर लो टूटे शिवलिंग की पूजा, इसने हमारा सर्वनाश कर दिया। शिव परिवार को सोनीपत के अंदर नहीं छोड़ेंगे। उसके बाद वह भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा वह उसे सामने आने पर पहचान लेगा।
सीएम के मीडिया सलाहकार भी मंदिर परिसर पहुंचे
शिव परिवार की मूर्तियां खंडित करने की सूचना के बाद रात को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मंदिर में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ठोस कार्रवाई करते हुए जल्द युवक को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

वर्जन
मंदिर में मूर्तियां खंडित करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसका जल्द पता लगाकर उसे काबू किया जाएगा।
-दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed