फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Mahila University got 16th rank in the country in Green Matrix

Sonipat News: ग्रीन मैट्रिक्स में बीपीएस महिला विवि को देशभर में मिला 16वां रैंक

Wed, 18 Dec 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
BPS Mahila University got 16th rank in the country in Green Matrix
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय ने आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के माध्यम से ग्रीन मैट्रिक्स रैंकिंग में भाग लिया। यह आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडोनेशिया की ओर से कराया गया था। इसमें विश्वविद्यालय को ग्रीन मैट्रिक्स में देशभर में 16वीं रैंकिंग मिली है। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. अशोक वर्मा ने बताया कि ग्रीन मैट्रिक्स रैंकिंग में विश्व भर के 1477 विश्वविद्यालय ने भाग लिया। इनमें बीपीएस महिला विश्वविद्यालय को 441वां स्थान मिला है। वहीं भारत के 42 प्रतिभागी विश्वविद्यालय में महिला विवि को 16वां स्थान मिला।प्रो. अशोक वर्मा ने बताया कि ग्रीन कैंपस व सतत विकास के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ इंडोनेशिया की ओर से विश्वविद्यालय का अंकेक्षण (ऑडिट) किया जाता है। इसमें महिला विश्वविद्यालय को भविष्य में और भी बेहतर की उम्मीद है। महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि विवि परिसर को स्वच्छ व हरा भरा रखना सभी का नैतिक कर्तव्य है। इसी आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला विवि को इतनी अच्छी रैंकिंग मिली है। प्रो. सुदेश ने आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ टीम से सुझाव मांगते हुए कहा कि हमारे प्रयास इतने बेहतर होने चाहिए कि भारत में हमारी रैंकिंग नंबर एक पर हो सके। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की टीम से प्रो. शालिनी अत्री, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुशील कुमार व अंकित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed