फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPL characters demand money for repair of houses from the government

Sonipat News: बीपीएल पात्रों ने सरकार से की मकानों की मरम्मत राशि की मांग

Tue, 05 Nov 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
BPL characters demand money for repair of houses from the government
फोटो 35- सोनीपत के गांव करेवड़ी के बीपीएल पात्र जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ। स्रोत : जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। क्षेत्र में बारिश से कई बीपीएल परिवारों के मकान गिरने के बाद उन्हें अब तक मकानों की मरम्मत के लिए राशि जारी नहीं की गई है। यह बीपीएल परिवार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गांव करेवड़ी के बीपीएल पात्रों ने सरकार से योजना के तहत उन्हें राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
गांव करेवड़ी निवासी आनंद, संदीप, राजवीर, सतीश, जावेद व जोगिंद्र ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में कहा कि वर्ष 2019 के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे नहीं कराया गया है। ऐसे में गांव में कई बीपीएल परिवारों के मकान जर्जर हालत में हैं। पिछले साल जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 312 पात्र परिवारों को किस्त जारी की गई थी, लेकिन यह पूर्ण नहीं है। बीपीएल परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पात्र परिवारों ने बताया कि जिला के एक-एक गांव में करीब 15 से 20 बीपीएल परिवारों के मकान जर्जर हालत में है। उनकी मांग है कि सरकार को इनकी तरफ ध्यान देना चाहिए। सरकार की ओर से मकान की मरम्मत के लिए सभी को 80 हजार रुपये जारी किए गए थे। आरोप है कि यह पूरा पैसा भी बीपीएल परिवारों को तक नहीं पहुंच पाता है। इसको लेकर जिला परिषद की बैठक में भी अधिकारियों को शिकायत की गई थी, जिसकी अभी तक कोई जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed