फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boxers won five medals in national level competition

Sonipat News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने जीते पांच पदक

Tue, 09 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Boxers won five medals in national level competition
सोनीपत के लिटल एंजल्स बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज पदक दिखाते हुए। स्रोत : स्कूल
सोनीपत। 67वीं स्कूली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स मुक्केबाजी अकादमी के मुक्केबाजों ने 5 पदक जीत अकादमी का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अकोला शहर में 23 से 29 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

स्कूली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के 54 किलो भार वर्ग में जतिन सिघरोहा ने, अंडर 19 आयु वर्ग के 75 किलो भारवर्ग में रौनक छिक्कारा ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर 17 आयु वर्ग के 52 किलो भार वर्ग में हर्षित शर्मा ने, 70 किलो भार वर्ग में यश राणा ने व 75 किलो भार वर्ग में वैदिक तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किए। मुक्केबाजी प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के सभी स्कूलों के तीनों आयु वर्ग से 1100 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। इसमें लिटल एंजल्स मुक्केबाजी अकादमी के मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने मुक्केबाजों को जीत की बधाई दी और बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed