फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boxers punched and won five medals including two gold

Sonipat News: मुक्केबाजों ने पंच लगा दो स्वर्ण सहित जीते पांच पदक

Fri, 19 Apr 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Boxers punched and won five medals including two gold
सोनीपत के गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में प्र​शिक्षक के साथ विजेता मुक्केबाज। स्रोत : क्
सोनीपत। गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब के मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया आरईसी संयुक्त राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सीनियर व यूथ वर्ग में दमदार पंच लगाकर पांच पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 8 से 15 अप्रैल तक रोहतक की राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित की गई थी। इसमें मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। क्लब में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में मयूर ने 80-86 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, निखिल ने 75-80 किलो भार वर्ग व प्रिंस ने 70-75 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में रजनी ने 70-75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रितिका ने 52-54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि मुक्केबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। अकादमी से सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें से पांच ने पदक हासिल किए हैं। वहीं दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। विजेता खिलाड़ियों को सूबेदार राजू, अनिल पूनिया, सुंदर लाल, वतन मलिक, रणबीर सैनी, सुरेश मलिक, जोगिंदर सैनी, विकास सैनी, योगेंद्र फोगाट, देवेंद्र देसवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को खोजना उद्देश्य
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली मुक्केबाजों की खोज करना है। स्वर्ण पदक विजेता को 30 हजार, रजत पदक विजेता को 20 हजार, कांस्य पदक विजेता को 15 हजार व क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed