{"_id":"66e968c6c0a6bb5ae50ab06b","slug":"boxer-harsh-sahrawat-welcomed-after-returning-after-winning-silver-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124671-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चांदी जीतकर लौटे मुक्केबाज हर्ष सहरावत का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चांदी जीतकर लौटे मुक्केबाज हर्ष सहरावत का किया स्वागत
Tue, 17 Sep 2024 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। दुबई में आयोजित एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटे गांव न्यात निवासी हर्ष सहरावत का मंगलवार को स्वागत किया गया। खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी से वाहनों के काफिले के साथ गांव न्यात तक स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने फूल व रुपयों की माला पहनाकर हर्ष का स्वागत किया।
एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक दुबई में आयोजित की गई थी। पदक विजेता हर्ष सहरावत के स्वागत समारोह में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एवं हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वागत समारोह के दौरान कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि अब शिक्षा के साथ ही खेलों का महत्व काफी तेजी से बढ़ रहा है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी देश का मान बढ़ा रहे हैं और अपना भविष्य भी बना रहे हैं। मुक्केबाज हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी मुकाबले काफी अच्छे थे। उन्होंने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मेहनत को दोगुना करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। अब वह आरईसी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार कर रहे करेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रशिक्षक नवीन हुड्डा व परिजनों को दिया है।
प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि हर्ष ने प्रतियोगिता में 48 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता की थी। हर्ष का चयन महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स केंद्र में हुआ है। गांव न्यात निवासी हर्ष करीब पांच साल से जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास कर रहा है। हर्ष के पिता मंजीत ने बताया कि बेटे ने पदक जीतकर गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वागत समाराेह के दौरान जितेंद्र हुड्डा, कुलदीप खासा व मुकेश मौजूद रहे।