{"_id":"69a5f4ff14f67e7ea60156d5","slug":"bought-a-house-and-found-old-electricity-and-water-bills-outstanding-complained-at-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150362-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मकान खरीदा तो उस पर मिला पुराना बिजली-पानी बिल बकाया, शिविर में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मकान खरीदा तो उस पर मिला पुराना बिजली-पानी बिल बकाया, शिविर में दी शिकायत
Tue, 03 Mar 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में समाधान शिविर में निर्देश देती एसडीएम अंजलि क्षोत्रिय। फोटो प्रवक्ता
गोहाना। उपमंडलीय परिसर में लगे समाधान शिविर में एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने निर्देश दिया कि उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी शिविर में स्वयं उपस्थित रहें और लोगों की शिकायतों का तय समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि पहले से लंबित पड़ी शिकायतों को भी आपसी तालमेल से जल्दी निपटाया जाए। काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय है।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का मकसद यही है कि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। एक ही जगह उनकी समस्या का हल हो। प्रशासन आम जनता की दिक्कतों को लेकर गंभीर है और मौके पर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस शिविर में कुल तीन शिकायतें आईं। गांव आहुलाना की निर्मला देवी ने खरीदे गए मकान पर बिजली और पानी का पुराना बकाया बिल होने की शिकायत दी। ब्राह्मण गली निवासी उषा अग्रवाल ने विवादित जमीन पर बोरवेल लगाने को लेकर शिकायत रखी।
विज्ञापन
वहीं, आर्य नगर वार्ड नंबर 14 के जितेंद्र और मंदीप ने अपने मकान की जमीन की दोबारा पैमाइश कराने का अनुरोध किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एएसआर आत्मप्रकाश, एसडीओ पंचायती राज जितेंद्र सिंह, बीईओ गोहाना राजेंद्र सिंह, बीईओ मुंडलाना राजकुमार, बीईओ कथूरा लवल किशोर, एएफएंडएसओ राजेश हुड्डा, आरएमओ डॉ. श्याम, आरएफओ कर्मवीर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, एसडीओ यूएचबीवीएन रोहित यादव, सचिव मार्केट कमेटी सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।