फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bought 679 quintal of wheat at Sonipat-Kharkhoda mandi, Somewhere the message was delayed and the gate pass was not found anywhere

सोनीपत-खरखौदा मंडी में 679 क्विंटल गेहूं खरीदा, कहीं देरी से मिला संदेश तो कहीं नहीं मिला गेट पास

Fri, 02 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bought 679 quintal of wheat at Sonipat-Kharkhoda mandi,  Somewhere the message was delayed and the gate pass was not found anywhere
सोनीपत। सोनीपत व खरखौदा अनाज मंडियों में शुक्रवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। सोनीपत मंडी में हैफेड ने 240 क्विंटल और खरखौदा अनाज मंडी में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से 439 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वहीं गोहाना अनाज मंडी में हैफेड के अधिकारियों ने गांव गंगाना के किसान की गेहूं में नमी बताकर खरीद करने से इनकार कर दिया। उधर, अधिकारियों ने कहा कि किसान नमी वाले गेहूं को मंडी में लेकर न आएं। 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी मिलने पर गेहूं की खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार दोपहर बाद किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचना शुरू हुए। जहां सबसे पहले हरसाना गांव से किसान मुकेश गेहूं लेकर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में 313 क्विंटल गेहूं लाने के लिए उनके मोबाइल पर रात को संदेश भेजा गया। सुबह उसे मोबाइल में संदेश पढ़ा तो तुरंत कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटवाकर मंडी में पहुंचा। वहीं, गांव भठगांव से गेहूं लेकर पहुंचे किसान अनिल कुमार को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर मोहाना खरीद केंद्र दर्ज किए जाने की वजह से सोनीपत मंडी में गेट पास नहीं बन सका। इसके बाद उसने मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार को लिखित पत्र दिया। इसके बाद गेट पास बनने पर सोनीपत मंडी में गेहूं उतारा गया। बाद में गेहूं में सफाई नहीं होने के कारण हैफेड ने खरीद करने से मना कर दिया। इस कारण उसे बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हैफेड के अधिकारी रहे असमंजस में
सोनीपत की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद के लिए हैफेड के अधिकारी असमंजस में रहे। उनको सूचना नहीं मिली कि किसानों से कितना गेहूं खरीदा जाना है। ऐसे में अधिकारी फोन पर मुख्यालय से जानकारी लेते रहे। फिर बाद में सूचना मिली कि एक एकड़ से 30 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जाना है। शुक्रवार को सोनीपत मंडी में आए 300 में से 240 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई। बाकी गेहूं को शनिवार को खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा : नमी ज्यादा होने से नहीं खरीदी गई दो ढेरी
खरखौदा अनाज मंडी में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की तरफ से गेहूं की खरीद की गई। मंडी में शुक्रवार को 439 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जबकि गेहूं की दो ढेरी में नमी ज्यादा होने के कारण उसकी खरीद नहीं हो पाई। वीरवार को अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों के गेहूं में नमी होने व सफाई ठीक से नहीं होने का हवाला देकर एफसीआई ने खरीद करने से मना कर दिया था। जबकि शुक्रवार को अनाज मंडी में खरीद करने पहुंचे खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम की ओर से 439 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वीरवार शाम को एसडीएम डॉ. अनमोल ने अनाज मंडी का दौरा कर मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मंडी में व्यवस्थाएं विधिवत रखने के आदेश दिए थे।
गोहाना : 50 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा किसान, नमी बता नहीं खरीदी
गोहाना अनाज मंडी में शुक्रवार को गांव गंगाना से किसान बलवान 50 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा, लेकिन हैफेड के अधिकारियों ने नमी बता खरीदने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को गेहूं की खरीद करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा किसी भी खरीद केंद्र पर कोई किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा। मुख्यालय की ओर से बुधवार को 100 किसानों को संदेश भेजे गए थे, लेकिन वीरवार को कोई किसान नहीं आया था। इसके बाद 50 किसानों को संदेश भेजे गए तो केवल एक ही किसान मंडी पहुंचा।
मुख्यालय ने 50 किसानों को गेहूं की फसल लाने के लिए संदेश भेजे थे, लेकिन एक ही किसान फसल लेकर आया। उसकी फसल में नमी थी। अब शनिवार को खरीद की जाएगी। शनिवार व रविवार को वह किसान अपनी फसल लेकर आ सकते हैं जो तय दिन अनुसार नहीं आ पाए। - परमजीत नांदल, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना

सोनीपत अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं खरीद की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार शाम तक हैफेड की ओर से 240 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। साथ ही किसानों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल पर संदेश आने के बाद ही किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचे। - जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed