फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bottle hit in bouncer's head and stomach after stopping from Huddang

सोनीपत: हुड़दंग से रोकने पर बाउंसर के सिर व पेट में मारी बोतल

Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bottle hit in bouncer's head and stomach after stopping from Huddang
राई। नेशनल हाईवे-44 के किनारे स्थित गांव कुराड़ के पास स्थित हवाई अड्डा ढाबा के बाउंसर पर चार युवकों ने हमला कर दिया। बाउंसर का कसूर इतना था कि उन्होंने चारों को हुड़दंग करने से रोका था। हमलावरों ने उनके सिर व पेट पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर निवासी गौरव ने बताया कि वह गांव कुराड़ स्थित हवाई अड्डा ढाबा पर बाउंसर लगा है। उनकी ड्यूटी शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रहती है। वह 8 फरवरी की रात को ड्यूटी पर थे। देर रात करीब 11 बजे एक कार में सवार चार युवक आए और हुड़दंग करने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। वह बचाव करने लगा तो एक हमलावर ने बीयर की बोतल से उनके सिर व पेट पर हमला कर दिया। हाथ में भी चोट लगी। उनके साथी शुभम, रोहित व मोहित ने बीच बचाव कराया। चारों हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके साथियों न उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिस अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने गौरव के बयान पर चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed