फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Border dispute: Haryana and UP farmers face to face again

सीमा विवाद : हरियाणा और यूपी के किसान फिर आमने-सामने

Sat, 27 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Border dispute: Haryana and UP farmers face to face again
यमुना क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे सोनीपत के अधिकारी व किसान।
राई। यमुना क्षेत्र में एक बार फिर से सीमा विवाद को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान आमने-सामने हो गए हैं। सोनीपत के किसानों ने प्रशासन को शिकायत दी है कि उत्तर प्रदेश की तरफ अवैध रूप से ठोकर बनाई जा रही है। जिससे यमुना का प्रवाह हरियाणा की तरफ मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका पता लगते ही प्रशासनिक अमले ने ठोकर बनाने का काम रुकवा दिया है। इसे लेकर जल्द बैठक कर समस्या का हल निकालने की पहल होगी।
विज्ञापन


यमुना क्षेत्र में बांध के अंदर की जमीन को लेकर दोनों प्रदेश के किसानों में अक्सर विवाद होता है। फसल बुवाई का समय आते ही किसान एक-दूसरे से टकराव के लिए तैयार हो जाते हैं। कागजात में काफी जमीन ऐसी है जिसे दोनों प्रदेश के किसानों के नाम दिखाया जाता है। ऐसे में यमुना की धारा से भी छेड़छाड़ की जाती है। सोनीपत के यमुना से सटे गांवों के किसानों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव सिसाना और आसपास किसान और रेत माफिया यमुना में अवैध ठोकर बनाते हैं। इससे यमुना की धारा बदल जाती है। ऐसे में गांव मनौली व अटेरना के दर्जनों किसान करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान, ताहर सिंह और मनौली के सरपंच धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त सोनीपत से मिलकर अवैध रूप से यमुना में ठोकर बनाने की शिकायत दी थी। उपायुक्त के आदेश पर तहसीलदार जीवेंद्र मलिक, नायब तहसीलदार अंकित कुमार और राई थाना टीम यमुना के बागपत क्षेत्र में पहुंची। टीम का कहना है कि बागपत के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया। दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक कर समस्या को निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed