फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bone patients will get treatment from today

Sonipat News: हड्डी रोगियों को आज से मिलेगा उपचार

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bone patients will get treatment from today
फोटो 08: अमर उजाला के सोनीपत माई सिटी में 24 अप्रैल को प्रका​शित समाचार।
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में अब हड्डी रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और ऑपरेशन भी शुरू हो सकेंगे। सप्ताह में पांच दिन होने वाली दिव्यांगों की चिकित्सा जांच अब हर बुधवार व शुक्रवार को हो सकेगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सिविल सर्जन के आदेश के बाद सोमवार से ओपीडी शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विपिन दलाल के होने के बाद भी हड्डी रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। अस्पताल में हड्डी रोगियों के ऑपरेशन तक नहीं हो रहे थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में उनकी ड्यूटी चिकित्सा जांच के लिए लगा दी गई थी। उसके बाद से वह सप्ताह में पांच दिन लोगों की चिकित्सा जांच कर रहे हैं। प्रमाणपत्र बनाने के लिए आने वाले लोगों की लगातार भीड़ रही है। ओपीडी नहीं लगाए जाने के कारण हड्डी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपचार न मिलने के कारण मरीजों को लौटना पड़ रहा है। हड्डी के मरीजों की ओटी सेवाएं बंद होने पर उन्हें रेफर किया जा रहा है। अमर उजाला में 24 अप्रैल के अंक में समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने अब सप्ताह में दो दिन दिव्यांगों की चिकित्सा जांच करने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार से नागरिक अस्पताल में हड्डी रोगियों की ओपीडी शुरू होगी, जिससे हड्डी मरीजों को बाहर पैसे देकर उपचार कराने से छुटकारा मिल सकेगा। मरीजों को ऑपरेशन कराने के लिए बाहर निजी अस्पतालों में भी नहीं जाना होगा। अस्पताल में ऑपरेशन सेवाएं जल्द बहाल होगी। अस्पताल में अब हर बुधवार व शुक्रवार को दिव्यांगों की चिकित्सा जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग लोगों की चिकित्सा जांच के लिए आवेदन लंबित होने से हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी सप्ताह में पांच दिन के लिए लगा रखी थी। बैकलॉग पूरा होने के बाद दोबारा ओपीडी शुरू करने के आदेश जारी किए है। अब अस्पताल में सप्ताह में हर बुधवार व शुक्रवार को दिव्यांग लोगों की चिकित्सा जांच हो सकेगी। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed