फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boiler explosion: Body of third worker buried under debris found after 20 hours

बाॅयलर धमाका: मलबे में दबे तीसरे श्रमिक का 20 घंटे बाद मिला शव

Sat, 18 May 2024 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Boiler explosion: Body of third worker buried under debris found after 20 hours
सोनीपत के कुंडली में कत्था फैक्टरी के अंदर मलबे में दबे श्रमिक की तलाश करते एनडीआरएफ टीम के सदस
राई (सोनीपत)। प्याऊ मनियारी-नरेला रोड स्थित दहिया कॉलोनी की श्री गणेश कत्था फैक्टरी में बाॅयलर धमाके में जान गंवाने वाले तीसरे श्रमिक का शव 20 घंटे बाद बरामद हुआ है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने बुलडोजर व हाइड्रा की मदद से शव को मलबे में खोज निकाला। पुलिस ने हादसे में मारे गए तीनों श्रमिकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


नरेला रोड स्थित श्री गणेश इंटरप्राइजेज कत्था फैक्टरी में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया था। धमाके से फैक्टरी का लेंटर गिर गया था। मलबे में दबने से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के बेतिया स्थित गांव अहीरोलिया के गुलाबी कुर्मी (45) व बेतिया के गांव भीकमपुर निवासी ब्रजेश (27) का वीरवार को शव बरामद हो गया था, जबकि बिहार के ही जिला मोतिहारी के गांव मठलोहिया निवासी सुखदेव (45) का सुराग नहीं लगा था। सुखदेव को ढूढ़ने के लिए वीरवार शाम छह बजे एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। टीम ने 20 घंटे ऑपरेशन चलाकर सुखदेव का शव बरामद किया। जिसके बाद तीनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पैर में छह उंगलियों से हुई शिनाख्त
हादसे का शिकार सुखदेव के एक पैर में छह उंगलियां थी, जिन्हें देखकर परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त की है। घटना के बाद उसकी बहन ने रोते हुए बताया कि भाई का शव पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी का बिल्डिंग प्लान नहीं होने से टीम को नहीं मिली मदद
एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट देवेंद्र ने बताया 30 सदस्यीय टीम ने शाम छह बजे तलाश को अभियान शुरू किया। बिल्डिंग के पूरी तरह जर्जर होने, बीम व पिलर टूटने से तलाशी अभियान में दिक्कत आई। टीम के बिल्डिंग के अंदर ही फंसने का अंदेशा था। जर्जर बिल्डिंग में एक ईंट हटाने से ही मलबा गिरने का अंदेशा रहता था। प्रशासन से बुलडोजर व हाइड्रा मशीन ली गई। फैक्टरी का बिल्डिंग प्लान नहीं होने सुरक्षाकर्मी नहीं होने से किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी।
अमोनिया गैस का चेंबर मिला
एनडीआरएफ अधिकारी देवेंद्र ने बताया अंदर तलाशी के दौरान अमोनिया गैस का चेंबर मिला। अगर वह क्षतिग्रस्त हो जाता तो आसपास के लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती थी। घटना के 36 घंटे बाद भी चैंबर में कुलिंग थी। वहां पर कत्थे को रखा गया था।


एसडीएम ने रात को किया निरीक्षण

एसडीएम अमित कुमार ने वीरवार रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने उनके नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। उन्होंने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। हालांकि अभी जांच पूरी करने में समय लगेगा। पूरी जांच के बाद ही वह कुछ जानकारी दे सकेंगे।

सोनीपत के कुंडली में कत्था फैक्टरी के अंदर मलबे में दबे श्रमिक की तलाश करते एनडीआरएफ टीम के सदस

सोनीपत के कुंडली में कत्था फैक्टरी के अंदर मलबे में दबे श्रमिक की तलाश करते एनडीआरएफ टीम के सदस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed