फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boiler explodes with huge bang in Sonipat factory, many houses damaged; Two killed

Sonipat: फैक्टरी में जोरदार धमाके के साथ फटा बॉयलर, कई मकान क्षतिग्रस्त; मलबे में दबने से दो की मौत व 21 घायल

Thu, 16 May 2024 01:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 May 2024 01:12 PM IST
सार

सोनीपत में श्री गणेश फैक्टरी में देर रात हादसा हो गया। फैक्टरी में हुए धमाके से साथ लगते मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को कुंडली के नवल और नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Boiler explodes with huge bang in Sonipat factory, many houses damaged; Two killed
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली के दहिया कॉलोनी स्थित श्री गणेश फैक्टरी में देर रात जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में कई मकान व साथ लगती फैक्टरी क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह माह की बच्ची समेत 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को कुंडली स्थित नवल अस्पताल और नरेला स्थित राजा हरीशचंद्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात से ही दमकल कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुंडली की दहिया कॉलोनी के रिहायशी इलाके में कई फैक्टरियां चल रही है। बुधवार देर रात श्री गणेश फैक्टरी में जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बताया जा रहा है कि बॉयलर के फटने के दौरान धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी। आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें लगा जैसे भूकंप आ गया हो। धमाके के साथ बॉयलर फटने से फैक्टरी में आग लग गई थी। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सोनीपत, राई व कुंडली क्षेत्र की दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। फैक्टरी के आसपास कई मकान व एक और फैक्टरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायलों को कुंडली व नरेला स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं मलबे से दो शव भी निकाले गए हैं। जिनकी पहचान बिहार निवासी बृजेश व गुलाब के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी मलबे में कुछ और लोग भी दबे हुए हैं।


घायलों में प्रदीप पटेल (30), दिनेश पासवान (45), रमेश (47), कीर्ति (18), पुष्पेंद्र (19), असंजना (21), संतोष (48), कपिल (18), अक्षय (10), राजपाल (23), सरोज (26) को दिल्ली के नरेला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अंतिमा (17), प्रियांशी (10), सुधा (29), बिजेंद्र (35), जोगेंद्र (18), पिंकी (18), जोगेंद्र (30), बिट्टी (30), सौरभ (22), लावण्या (छह माह) को कुंडली के नवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि हादसे के दौरान मलबे में तीन लोगों के दबने की आशंका है। जिनमें से विभाग की रेस्क्यू टीम ने दो शवों को निकाल लिया गया है। विभाग की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed