फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   body thrown in millet field after murder, incident took place in Livaspur village In Sonipat

Haryana: सोनीपत में हत्या कर ज्वार के खेत में फेंका शव, गांव लिवासपुर की घटना; किसान ने दी पुलिस को सूचना

Sat, 12 Oct 2024 09:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 09:36 AM IST
सार

सोनीपत में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

विज्ञापन
body thrown in millet field after murder, incident took place in Livaspur village In Sonipat
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव लिवासपुर में ज्वार के खेत में व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव पर चोट के निशान है। किसान खेत में गए तो बदबू आने पर शव का पता लगा। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने किसान के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी किसान बालकिशन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्रामीण जिले सिंह की आधा एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर ज्वार की फसल उगा रखी है। वह शुक्रवार देर शाम अपने खेत में ज्वार लेने गए तो उन्हें बदबू आने लगी। उन्होंने ज्वार के खेत में अंदर जाकर देखा तो वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था।
विज्ञापन


शव कई दिन से पड़ा होने के कारण क्षत-विक्षत होने से बदबू आ रही थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों में पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को व्यक्ति के शरीर चोट के निशान मिले है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में बालकिशन के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed