फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of factory owner found near Haiderpur Head in Delhi

Sonipat News: दिल्ली में हैदरपुर हेड के पास मिला फैक्टरी मालिक का शव

Tue, 23 Apr 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Body of factory owner found near Haiderpur Head in Delhi
रोहतक। हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी के मालिक 39 वर्षीय अतुल चावला का शव सोमवार सुबह दिल्ली के हैदरपुर हेड के पास मिला। अतुल की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। दिल्ली पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। शव मिलने के बाद परिवार सदमे में है। अतुल के पिता रवींद्र चावला का कहना है कि उन्हें नहीं पता बेटे की मौत कैसे हुई। वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। शनिवार शाम को रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनकी हिसार रोड पर नट बोल्ट की फैक्टरी है। शनिवार को करीब 11 बजे उसका बेटा 39 वर्षीय अतुल चावला घर से कार में सवार होकर फैक्टरी में जाने की कहकर गया था, लेकिन वह फैक्टरी में नहीं पहुंचा। उसने बेटे को कॉल की तो उसने बताया कि फैक्टरी के काम से टिटौली गांव आया हुआ हूं। शाम तक घर या फैक्टरी में आ जाऊंगा। देर रात तक जब अतुल नहीं आया तो उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। उसने संभावित स्थानों व रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे अतुल चावला की कार सोनीपत में रोहट गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ लगती चैनल ब्रांच के पास मिली। सोमवार सुबह पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम की मदद से शव को बिंदरौली हेड से हेदरपुर हेड तक तलाश किया। हैदरपुर हेड के पास शव बरामद हुआ, इसकी पहचान परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर की।
विज्ञापन

वर्जन
हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी के मालिक अतुल चावला का शव हैदरपुर हेड के पास मिला है। दोपहर परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। इसके बावजूद अतुल की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed