फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body elections: Kharkhoda Municipal Council President post reserved for SC category

निकाय चुनाव: खरखौदा नपा अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित

Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Kharkhoda Municipal Council President post reserved for SC category
खरखौदा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से निकाय चुनाव को लेकर वीरवार को पंचकूला में अध्यक्ष पद को लेकर ड्रा करवाए गए। इसमें खरखौदा नपा अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में इस वर्ग से महिला या पुरुष कोई भी ताल ठोक सकते हैं। एससी वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने पर अब पहले से खरखौदा नपा की चौधर अपने नाम करने की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। कई दावेदारों ने अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए वार्ड स्तर पर पार्षद बनने के लिए गुणा-घटा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नपा खरखौदा का कार्यकाल मई 2023 में पूरा हो चुका है। अब प्रदेश सरकार की तरफ से तेजी से निकाय चुनाव की तैयारियां की जा रही है, जिसके तहत वार्ड स्तर पर नई मतदाता सूची को तैयार करने के साथ ही उसे अपलोड कर दावे-आपत्तियां भी मांगी जा चुकी है। वहीं, दो दिन पहले जहां बीसी-बी वर्ग का निकाय चुनाव में आरक्षण दिए जाने के तहत वार्ड 12 को इस वर्ग के लिए चिह्नित किया जा चुका है। वहीं, पंचकूला में निकले ड्रा में खरखौदा नगरपालिका के चेयरमैन का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इससे पहले वर्ष 2013 में नपा अध्यक्ष का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष के दावेदारों पर फिरा पानी
नपा, खरखौदा के चेयरमैन पद को लेकर लंबे समय से कई दावेदार अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। कई बीसी वर्ग के चेहरे भी ऐसे थे तो सामान्य सीट होने पर अपनी दावेदारी नपा अध्यक्ष पद को लेकर ठोक रहे थे। नपा अध्यक्ष का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने से सभी दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने नई संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है, जिसमें वह शहर के 16 वार्डों में पार्षद पद को लेकर गुणा-भाग में जुटे हुए हैं। एससी वर्ग के कई चेहरे अब पार्षद पद की लालसा छोड़ नपा अध्यक्ष पद की दावेदारी की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed