{"_id":"6754b0658dada0b6cb0c5e89","slug":"body-builder-raju-returned-after-winning-the-title-of-world-champion-honored-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128887-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विश्व विजेता का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर राजू सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विश्व विजेता का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर राजू सम्मानित
Sun, 08 Dec 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार व अन्य विश्व
विश्व विजेता का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर राजू खासा का गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। राजू ने मालदीव में आयोजित 15वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। स्वदेश लौटने के बाद गन्नौर के गांव आहुलाना निवासी राजू खासा काे जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने सुभाष स्टेडियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया।
राजू खासा ने बताया कि 15वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 5 से 11 नवंबर तक मालदीव में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न 71 देशों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभागिता की थी। राजू खासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रतियोगिता के लिए उनका चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ था। यह ट्रायल इसी साल केरल के कोच्चि में आयोजित हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए विश्व चैंपियनशिप को टिकट कटवाया था।
राजू खासा के भाई भीम अवाॅर्डी बिजेंद्र ने बताया कि राजू पहले कुश्ती किया करते थे। राजू वर्ष 2016 में भारतीय सेना में नियुक्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में राजू ने बॉडी बिल्डिंग शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू ने इससे पहले वर्ष 2023 में मिस्टर हरियाणा का खिताब भी जीता था। राजू ने अपनी जीत का श्रेय भाई बिजेंद्र व प्रशिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश के गांवों में प्रतिभा की खदान है, सरकार को चाहिए कि वह जमीनी स्तर तक सुविधाएं मुहैया कराएं।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि राजू एक बेहतरीन एथलीट हैं। उन्होंने विश्व स्तर पर पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सरोज, संजीत, प्रवीण, प्रशिक्षण राहुल, प्रशिक्षक सीमा, प्रशिक्षक अनिल, प्रशिक्षक पूनम रानी व अन्य मौजूद रहे।