{"_id":"685707cbe1346b9baa0a60dc","slug":"bodies-of-two-villagers-found-on-the-banks-of-the-pond-suspicion-of-death-due-to-drinking-poisonous-liquor-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138361-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तालाब किनारे मिले दो ग्रामीणों के शव, जहरीली शराब पीने से मौत का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तालाब किनारे मिले दो ग्रामीणों के शव, जहरीली शराब पीने से मौत का शक
Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ताजपुर तिहाड़ खुर्द गांव में शनिवार को तालाब के किनारे दो व्यक्तियों के शव मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। शक जताया जा रहा है कि शराब की वजह से उनकी जान गई है।
गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द निवासी ओमप्रकाश (69), सत्येंद्र (42) तालाब के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। शाम के करीब 4 बजे तालाब की तरफ गए ग्रामीणों को दोनों मृत मिले। इसकी सूचना सरपंच को दी गई। सरपंच के पति सुमेर दहिया ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के शरीर नीले पड़े हुए थे। पास में ही देसी शराब की बोतल पड़ी हुई थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
ओमप्रकाश के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से निकले थे। इस दौरान उन्हें तालाब के किनारे शराब पीते हुए देखा गया था। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव नीला पड़ा हुआ था।
विनोद कुमार ने आशंका व्यक्त की कि पिता की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। सत्येंद्र के भाई जितेंद्र ने भी मौत के पीछे जहरीली शराब होने की आशंका जताई है। जितेंद्र ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांगी की है। सत्येंद्र के बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं और वह घर में एकमात्र कमाने वाला था।
गांव से शराब ठेका हटवा चुके ग्रामीण
तिहाड़ खुर्द गांव में शराब ठेका नहीं है। ग्रामीणों ने ठेके का विरोध कर कुछ साल पहले हटवा दिया था। अब सवाल ये भी है कि ओमप्रकाश और सत्येंद्र शराब कहां से लेकर आए थे। उन्होंने किसी ठेके से या किसी अवैध सप्लायर से शराब ली थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। -धर्मबीर सिंह, प्रभारी, थाना सदर।