फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bodies elections: 65.6 percent voter turnout amidst sporadic incidents

निकाय चुनाव : छिटपुट घटनाओं के बीच 65.6 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bodies elections: 65.6 percent voter turnout amidst sporadic incidents
कुंडली नगर पालिका में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं अपना पहचानपत्र दिखाते ह - फोटो : Sonipat
निकाय चुनाव में शहर की सरकार का अध्यक्ष व वार्ड पार्षद चुनने को लेकर रविवार को मतदाताओं ने दोहरा मतदान किया। गोहाना नगर परिषद के अलावा गन्नौर व कुंडली नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने लिए मिला। छिटपुट घटनाओं के बीच 65.6 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 70.9 फीसदी मतदान गोहाना में हुआ। वहीं गन्नौर में 62.2 फीसदी व कुंडली में 52.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया।
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद, गन्नौर व कुंडली नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए बनाए गए 102 बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए गोहाना में 51 बूथ बनाए गए थे, जबकि गन्नौर में 35 तो कुंडली में 16। वोट डालने के लिए मतदाताओं में दिनभर उत्साह देखा गया। खास बात यह है कि कुंडली के नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हुआ है। हालांकि मतदाताओं ने मतदान करने में खास उत्साह नहीं दिखाया। यही कारण रहा कि तीनों निकाय चुनाव क्षेत्र से कुंडली का मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। भावी अध्यक्षों व पार्षदों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को मतगणना केंद्रों की ओर रवाना कर दिया गया। मतगणना केंद्र गोहाना नगर परिषद के लिए बड़ौता राजकीय कन्या महाविद्यालय, गन्नौर नगरपालिका के लिए जैन महाविद्यालय व कुंडली नगर पालिका के लिए एचएसआईआईडीसी कार्यालय में स्थापित किया गया है। यहां 22 जून को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद
सभी बूथों पर 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान
गोहाना नगर परिषद में मतदान के लिए 51 बूथ बनाए गए थे। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मतदाताओं के उत्साह के चलते यहां 70.9 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह है कि यहां किसी भी बूथ पर 60 फीसदी से कम मतदान नहीं हुआ। देवीपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के कमरा नंबर-2 में बने बूथ नंबर 6 पर सबसे अधिक 84.06 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 916 मतदाताओं में से 770 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि गांधी नगर के गीता विद्या मंदिर के कमरा नंबर-2 में बने बूथ नंबर 49 में सबसे कम 61.23 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 1153 मतदाताओं में से 706 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
गन्नौर नगर पालिका
बूथ नंबर 13 पर सबसे अधिक तो बूथ नंबर 6 पर सबसे कम हुआ मतदान
गन्नौर नगर पालिका में भी मतदाताओं में शहर की सरकार का अध्यक्ष व पार्षद चुनने के लिए उत्साह बना रहा। यहां बनाए गए 35 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गांव गढ़ी केसरी स्थित राजकीय स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 13 पर सबसे अधिक 84.29 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 1171 मतदाताओं में से 987 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं रौनक पब्लिक स्कूल में बने बूथ नंबर 6 पर सबसे कम 42.11 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर कुल 786 मतदाताओं में से 331 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
कुंडली नगर पालिका
पहली बार मतदान फिर भी उत्साह कम
कुंडली के नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हुए। उसके बावजूद भी मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया। यहां 16 बूथों पर मतदान करवाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ नंबर 13 पर सबसे अधिक 67.07 फीसदी मतदान हुआ। इस बूथ पर कुल 164 मतदाताओं में से 110 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल में बने बूथ नंबर-01 पर बेहद कम मतदान हुआ। यहां महज 36.77 फीसदी मतदान हुआ। इस बूथ पर कुल 862 मतदाताओं में से 317 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।

कहां कितना हुआ मतदान
क्षेत्र कुल मतदाता मतदान हुआ मतदान प्रतिशत कुल बूथ
गन्नौर 32656 20302 62.2 35
कुंडली 10785 5694 52.8 16
गोहाना 46955 33279 70.9 51
ऐसे चला मतदान
ब्लॉक 9 बजे 10 बजे 11 बजे 12 बजे 1 बजे 2 बजे 3 बजे 4 बजे 5 बजे 6 बजे
गन्नौर 7.4 14.7 21.4 31.0 35.2 41.2 48.3 56.5 57.1 61.0
कुंडली 4.7 11.1 22.5 32.1 32.8 38.7 45.3 48.9 50.9 52.4
गोहाना 5.4 14.6 21.4 32.3 37.1 45.8 52.9 60.3 65.4 69.6
कुल 5.8 14.2 21.6 31.8 35.9 43.3 50.2 57.5 60.7 64.4

  कुंडली नगर पालिका में मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता अपना पहचानपत्र दिखाते हुए। संवाद

कुंडली नगर पालिका में मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता अपना पहचानपत्र दिखाते हुए। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed