फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BLOs will go door to door and distribute voter slips, voter guides and invitation cards.

Sonipat News: घर-घर जाकर वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र बाटेंगे बीएलओ

Tue, 21 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
BLOs will go door to door and distribute voter slips, voter guides and invitation cards.
गोहाना। भारत एवं हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 मई को मतदान करने के लिए बीएलओ की ओर से मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर स्लिप, मतदाता गाइड व आमंत्रण पत्र (न्योता) दिया जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव-2024 का थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने अनूठी पहल की है, इसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया है। निमंत्रण पत्र का स्लोगन- भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को, है।
विज्ञापन


उपमंडल निर्वाचन अधिकारी विवेक आर्य ने बताया कि बीएलओ वोटर स्लिप के साथ निमंत्रण पत्र भी परिवार को दे रहे हैं। निमंत्रण पत्र के पिछली ओर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया भी अंकित की गई है। मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं। पहले मतदान के लिए कतार में खड़ा होना है, उसके बाद मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा। तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएंगे। चौथे चरण में मतदान अधिकारी पर्ची लेगा और अंगुली पर स्याही लगे होने की पुष्टि करेंगे। उसके बाद मतदाता ईवीएम पर जाकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह 25 मई को अपने बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed