फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood storage unit will start soon in civil hospital

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी रक्त भंडारण इकाई

Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blood storage unit will start soon in civil hospital
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में रक्त भंडारण इकाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेगा। विभाग ने प्रशिक्षण के लिए डॉ. भानू प्रताप और एलटी नरेश जैन का नाम भेजा है। अस्पताल में रक्त भंडारण इकाई शुरू होने से मरीजों को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं रक्त की कमी के चलते मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उपमंडल नागरिक अस्पताल में अगस्त 2018 में स्वास्थ्य विभाग को ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की मंजूरी मिली थी। मुख्यालय ने रक्त को संकलित करने के लिए फ्रीज और दूसरे संसाधन भी उपलब्ध करवाए गए थे। साथ ही रक्त भंडारण इकाई शुरू करने के लिए डॉ. अरुण और एलटी अजीत नैन को प्रशिक्षण भी दिया गया। बावजूद इसके अस्पताल में रक्त भंडारण इकाई शुरू नहीं हुई। प्रशिक्षित डॉ. अरुण का अस्पताल से तबादला हो गया था। अब स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर डॉक्टर और एलटी को प्रशिक्षण देगा और उसके बाद रक्त भंडारण इकाई शुरू होगा। रक्त भंडारण इकाई में हर समय सभी ग्रुप का खून उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

रेफर की दर होगी कम
उपमंडल नागरिक अस्पताल में रक्त भंडारण इकाई चालू नहीं होने से हर महीने 8 से 10 गर्भवती को रेफर कर दिया जाता है। रक्त भंडारण इकाई चालू होने के बाद रेफर दर में कमी आएगी। महिलाओं को अस्पताल में सभी ग्रुप का रक्त उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त भंडारण इकाई शुरू करने के लिए मुख्यालय डॉक्टर और एलटी को प्रशिक्षण देगा। जैसे ही प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी रक्त भंडारण इकाई को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों और गर्भवती को फायदा होगा। -डॉ. संजय छिकारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed